



Prabhat Times
जालंधर। अनुभवी पीपीएस अधिकारी अजय सिंह का तबादला जालंधर हुआ है। अजय सिंह को बतौर एसीपी ट्रैफिक कमिश्नरेट जालंधर तैनात किया गया है।
बता दें कि अजय सिंह बतौर एस.एच.ओ. जालंधर, होशियारपुर में सेवाएं दे चुके हैं, इसके पश्चात पदौन्नत होकर डीएसपी बनने पर पंजाब में महत्त्वपूर्ण सब डिवीज़न में सेवाएं दे चुके हैं।
इससे पहले अजय सिंह कमिश्नरेट जालंधर में बतौर एसीपी सैंट्रल तैनात रहे। कुछ माह पहले उनका तबादला अमृतसर हुआ।
पंजाब सरकार द्वारा आज दोबारा अजय सिंह को कमिश्नरेट जालंधर में बतौर एसीपी ट्रैफिक तैनात किया गया है।
एसीपी ट्रैफिक अजय सिंह ने आज चार्ज संभाल लिया। अजय सिंह ने कहा कि पुलिस कमिश्नर सतिन्द्र सिंह के निर्देशों पर शहर में ट्रैफिक व्य़वस्था सुचारू चलाने के लिए काम करेंगे।
एसीपी ट्रैफिक अजय सिंह ने पब्लिक से अपील की है कि नियमों का पालन करें, ताकि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू हो।
—————————————————————————-


————————————–






