Prabhat Times

जालंधर। अमेरिका और ईरान के बीच जारी हमलों के बीच बुधवार तड़के संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई में भीषण विस्फोटों की खबर आई है।

ईरान की मेहर समाचार एजेंसी ने अमीराती अधिकारियों के हवाले से बताया कि 20 मिनट के भीतर कम से कम 7 भीष विस्फोट हुए हैं।

विस्फोट के बाद दुबई के जेबेल अली औद्योगिक क्षेत्र और बंदरगाह पर घना धुआं दिखा है। घटना का वीडियो बनाने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

यमन से हुआ है हमला

इराकी समाचार आउटलेट्स का दावा है कि यह मिसाइल हमला यमन से UAE पर हुआ है, जिसे ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने अंजाम दिया है। हालांकि, अमीराती मीडिया ने कोई आधिकारिक बयान प्रकाशित नहीं किया।

नासा की थर्मल इमेजिंग से पता चला कि बंदरगाह के पास स्थित एक गोदाम में आग लगी थी, जिसका उपयोग ईंधन भंडारण और स्थानांतरण के लिए किया जाता था।

बताया जा रहा है कि यमन की राजधानी सना में विस्फोटों के बाद हमले हुए हैं।

UAE का महत्वपूर्ण औद्योगिकी केंद्र है जेबेल अली

दुबई के दक्षिण-पश्चिम में स्थित जेबेल अली, UAE के सबसे महत्वपूर्ण औद्योगिक, वाणिज्यिक और लॉजिस्टिक्स केंद्रों में एक है।

यह क्षेत्र जेबेल अली बंदरगाह और जेबेल अली मुक्त क्षेत्र (जाफजा) का घर है। जाफजा में 150 से अधिक देशों की 11,000 से अधिक कंपनियां हैं।

यह रणनीतिक रूप से जेबेल अली बंदरगाह, प्रमुख राजमार्गों और अल मकतूम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जुड़ा है।

बता दें, अमेरिका, ईरान और ओमान होर्मुज जलडमरूमध्य फिर से खोलने के लिए 8 अगस्त को मिलेंगे।

———————————————————————————————–

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel