Prabhat Times

चंडीगढ़। 27 जनवरी को पंजाब के स्कूलो में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। सभी स्कूल 28 जनवरी को खुलेंगे। बता दें कि होशियारपुर में राज्यस्तरीय समारोह के दौरान सीएम भगवंत मान ने तिरंगा फहराया और शहीदों को याद किया।

समारोह के दौरान सीएम भगवंत मान ने 27 जनवरी को राज्य के सभी स्कूलो में छुट्टी का ऐलान किया है।

77वें गणतंत्र दिवस पर पंजाब के CM भगवंत मान ने होशियारपुर में तिरंगा फहराया। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आजादी के संघर्ष में सबसे ज्यादा कुर्बानियां पंजाबियों ने दीं। देश का बंटवारा होने पर सबसे ज्यादा मार पंजाब को झेलनी पड़ी। देश की तरक्की में पंजाबियों का अहम योगदान है।

उन्होंने कहा कि गैंगस्टर जुर्म की दुनिया से बाहर आ जाएं। उन्हें सख्त चेतावनी दी जाती है, वर्ना उन्हें गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे। उनको शह और सहायता देने वाले नहीं बख्शे जांएगे। पंजाब में फूट डालने की कोशिश हो रही है। नशे के खिलाफ आर-पाई की लड़ाई चल रही है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 98991-0002 जारी किया।

——————————————————-

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel