



Prabhat Times
जालंधर। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनजीत सिंह सेठी के बेटे इन्द्रप्रीत सिंह सेठी “गिन्नी” का अंतिम संस्कार रविवार 3 मई को नहीं बल्कि 4 मई दिन सोमवार को होगा।
बता दें कि मनजीत सिंह सेठी के बेटे और मोहिन्द्र सिंह गुल्लू के दामाद इन्द्रप्रीत सिंह सेठी “गिन्नी” का कुछ दिन पहले कनाडा में ह्रदय गति रूकने से देहांत हो गया था।
तब से इन्द्रप्रीत सेठी का शव कनाडा से जालंधर लाने के लिए औपचारिकताएँ की जा रही था। परिवार द्वारा इन्द्रप्रीत सेठी की पार्थिव देह का अंतिम संस्कार 3 मई रविवार को किए जाने की सूचना दी गई थी।
इन्द्रप्रीत सेठी के ससुर मोहिन्द्र सिंह गुल्लू ने बताया कि शव भारत पहुंचने में देरी हुई है। जिस कारण इन्द्रप्रीत सेठी के शव का अंतिम संस्कार 3 मई रविवार को नहीं बल्कि 4 मई दिन सोमवार को सुबह 11.30 बजे हरनामदासपुरा शमशानघाट में किया जाएगा।
प्रभात टाइम्स वाहेगुरू के चरणों में अरदास है कि दिवंगत आत्मा को चरणों में स्थान दे और सेठी परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
———————————————————


————————————–






