Prabhat Times
- पी.ए.पी. परिसर में आवागमन को सुगम बनाने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम
Jalandhar जालंधर। रंगला पंजाब अभियान के तहत जालंधर स्थित पंजाब सशस्त्र पुलिस (पी.ए.पी.) परिसर में 65.43 लाख रुपये की लागत से तैयार नई सड़कों का उद्घाटन आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के हल्का इंचार्ज, नितिन कोहली, तथा एडीजीपी (पंजाब सशस्त्र पुलिस) एम.एफ. फारूकी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इन सड़कों के निर्माण से परिसर के भीतर आवागमन सुगम होगा तथा पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
इस मौके पर नितिन कोहली ने कहा कि वह हमेशा विकास और सकारात्मक सोच को प्राथमिकता देते हैं।
उनका निरंतर प्रयास रहता है कि क्षेत्र में विकास कार्य लगातार आगे बढ़ते रहें और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलें। उन्होंने कहा कि मजबूत बुनियादी ढांचा ही प्रगति की नींव होता है।
उन्होंने पुलिस विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस कर्मी दिन-रात हमारी सुरक्षा और व्यवस्था के लिए समर्पित रहते हैं, जिसके लिए समाज सदैव उनका ऋणी रहेगा।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी राजपाल संधू, विवेक शील सोनी, हरकमल प्रीत सिंह खख, नवजोत माहल, मनदीप सिंह, जी.एस. औलख सहित अन्य अधिकारी तथा परिसर निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
————————————————————–
ये भी पढ़ें
- जालंधर के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, जानें पूरा मामला
- मान सरकार का शिक्षा विज़न का कमाल:25 स्कूलों में AI-आधारित करियर गाइडेंस पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
- फिर बढ़े गोल्ड के रेट, चांदी की कीमतों में उछाल, जानें लेटेस्ट रेट
- पंजाब सरकार का ऐलान! इस दिन से सभी स्कूलों में होगी सर्दियों की छुट्टियां
- कनाडा ने शुरू किया नया प्रोग्राम, अब इन भारतीयों को मिलेगी तुरंत PR












