Prabhat Times  जालंधर। हंस राज स्टेडियम में बैडमिंटन खिलाड़ी दीपक पुजारा की जान बचाने वाले डाक्टर नितिश गर्ग और डाक्टर पियूष शर्मा को जालंधर के माडल टाऊन में स्थित प्रतिष्ठित सिद्धार्थ के. कक्कड़ के मालिक व बैडमिंटन लवर प्रवीण कक्कड़ द्वारा सम्मानित किया गया।

इस मौके पर प्रवीण कक्कड़ के साथ बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव रितिन खन्ना, माडल टाऊन मार्किट एसोसिएशन के चेयरमैन लखबीर सिंह लाली घुम्मण, प्रधान राजीव दुग्गल, लक्की कक्कड़, इलैक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन के प्रधान संदीप साही, योगाचार्य विकास महाजन, जसविन्द्र नागपाल मौजूद रहे।

सिद्धार्थ के. कक्कड़ में एक गैट टू गैदर में प्रवीण कक्कड़ द्वारा डाक्टर नितिश गर्ग और डाक्टर पियूष शर्मा को सम्मानित करते हुए समूह बैडमिंटन लवर्स की और से धन्यवाद किया गया।

इस मौके पर प्रवीण कक्कड़ ने कहा कि वे भी पिछले 42 सालों से लगातार स्टेडियम में बैडमिंटन खेल रहे हैं, लेकिन ये किस्सा डरा देने वाला है। प्रवीण कक्कड़ ने कहा कि डॉ. नितिश गर्ग और डॉ. पियूष शर्मा भगवान बन कर वहां उपस्थित रहे। दोनों डाक्टर के एक्सपीरियंस और मेहनत से दीपक पुजारा की जान बच गई।

प्रवीण कक्कड़ ने कहा कि वे समूह खिलाड़ियों की तरफ से डॉ. नितिश गर्ग और डॉ. पियूष शर्मा का धन्यवाद करते हैं।

बता दें कि कुछ दिन पहले हंस राज स्टेडियम में बैडमिंटन खेलते हुए दीपक पुजारा को हार्ट अटैक आ गया। वे बैडमिंटन कोर्ट में ही गिर पड़े।

इसी दौरान स्टेडियम में मौजूद डॉ. नीतीश गर्ग और डॉ. पीयूष शर्मा ने तुरंत स्थिति की गंभीरता को समझते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।

दोनों डॉक्टरों ने मेडिकल टीम को आवश्यक उपकरण और इमरजेंसी किट लेकर मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। मेडिकल टीम के आने से पहले ही उन्होंने दीपक पुजारा को प्राथमिक उपचार देना शुरू कर दिया.

डॉ. नीतीश गर्ग व डॉ. पियूष शर्मा द्वारा बिना समय गंवाए खिलाड़ी को सीपीआर देना शुरू किया. लगातार प्रयासों के बावजूद जब खिलाड़ी की स्थिति गंभीर बनी रही तो डॉक्टरों ने आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया अपनाई और कार्डियक इमरजेंसी प्रबंधन किया.

उनकी त्वरित कार्रवाई का सकारात्मक असर हुआ और खिलाड़ी की हालत में सुधार आने लगा. कुछ ही देर बाद मेडिकल टीम भी मौके पर पहुंच गई. इसके बाद दोनों डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने मिलकर खिलाड़ी को फर्स्ट एड दी व उसकी स्थिति को स्थिर किया. प्राथमिक उपचार के बाद दीपक पुजारा को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। दीपक पुजारा अब स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

—————————————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel